*जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध*
*घबराहट में खरीदारी नहीं करने कलेक्टर ने की अपील*
बिलासपुर,( वायरलेस न्यूज 14 मई 2026) /जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है तथा जिले में ईंधन आपूर्ति की स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिले में वर्तमान में पेट्रोल का 1191 किलोलीटर एवं डीजल का 1507 किलोलीटर स्टॉक उपलब्ध है, जो जिले की आवश्यकता के अनुसार पांच दिनों से अधिक की जरूरत को पूरा करने में सक्षम है।
खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजूर ने बताया कि जिले में कुल 146 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हैं, जिनमें से केवल 8 पंपों पर अस्थायी रूप से ड्राईआउट की स्थिति निर्मित हुई थी। इन पंपों पर भी ऑयल कंपनियों के डिपो से लगातार आपूर्ति कर स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले दो दिनों में प्रदेश के कुछ पेट्रोल-डीजल पंपों पर ड्राईआउट की स्थिति अफवाह एवं घबराहट के कारण उपभोक्ताओं द्वारा अचानक अधिक मात्रा में खरीदारी किए जाने से निर्मित हुई। इससे मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई और कुछ स्थानों पर कृत्रिम अभाव की स्थिति बनी।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने तीनों ऑयल कंपनियों के सेल्स अधिकारियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक लेकर जिले में पेट्रोल-डीजल उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में आवश्यकता के अनुसार मांग एवं खपत के अनुरूप आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिले में ईंधन आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कॉल सेंटर नंबर 07752224150 संचालित किया गया है। साथ ही मांग सामान्य होने तक जिले के सभी पेट्रोल पंपों को 24 घंटे संचालन के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर ऑयल कंपनियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारी लगातार पेट्रोल-डीजल पंपों का निरीक्षण एवं निगरानी कर रहे हैं। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह से प्रभावित न हों तथा केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल क्रय करें। जिले में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

