सेहत के प्रति सजग रहते हुए लोगों को भी संदेश देते है, ग्रुप के न्याय विभाग के कर्मचारी
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) रोज होती है मस्ती है रोज मॉर्निंग वॉक करते है गार्डन ग्रुप के मित्र,,,,,,, इस ग्रुप में 75 साल के राघवेंद्र भोंसले से लेकर 35 साल के सुधीर सिंह सहित 15 से लेकर 20 लोगों का ग्रुप रोज सुबह 6 बजे कभी रिवर व्यूह तो कभी वेयर हाउस रोड पर मस्ती करते हुए सेहत के प्रति सजग रहते हुए लोगों को भी संदेश देते है। इस ग्रुप में न्याय विभाग के कर्मचारी अधिवक्ता व्यापारी बिल्डर ट्रैवल एजेंसी सहित विभिन्न पेशे से जुड़े लोग रोज 5 से 6 किलोमीटर घूमते हुए मौज मस्ती करते रहते है। ये ही नहीं बल्कि माह में एक बार शहर से बाहर जाकर सुखद समय बिताने के साथ एक दूसरे के दुःख सुख में भी साथ देते है। इनकी दोस्ती एक मिसाल है शहर के लिए। इस ग्रुप में बुजुर्ग लोग अपने समय के बीते घटना क्रम के बारे में यादगार पलो को बताते है वहीं युवावर्ग भी अपनी समस्याएं बताकर उनसे उपाय सीखते है। इस ग्रुप के सदस्य धीरज पलेरिया ने बताया कि सभी किसी दिन नहीं आने पर उसका हाल चाल पता करते है और फोन से संपर्क करते हुए उसे दूसरे दिन आने के लिए उत्साहित करते है। इस ग्रुप में जितेंद्र श्रीवास्तव। राकेश श्रीवास्तव राजू ठाकुर बबलू मिश्रा धीरेंद्र घाटगे ,राजा सिंह नेहरू भैया साहू जी ठाकुर साहेब हर्षू भैया अजय जैन सहित अन्य मित्र शामिल है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.0310 जुलाई से बुधवारी बाजार मेन रोड से गेट नं. 04 जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा* रेल यात्रियों से अपील – स्टेशन आने-जाने के लिए गेट नं. 01 एवं 02 का अधिकाधिक उपयोग करें*
बिलासपुर2026.07.03सामाजिक बहिष्कार करने पर मसीही समाज के पदाधिकारियों पर अपराध पंजीबध*
Uncategorized2026.07.02आर पी एफ दुर्ग के द्वारा एक व्यक्ति को रेलवे ई टिकट का अवैध व्यापार करते पाए जाने पर गिरफ़्तार किया
Uncategorized2026.07.02वर्तमान समय में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती साइबर अपराधों की रोकथाम : (एसएसपी) रजनेश सिंह


