ऑनलाइन दवा बिक्री और जीएसआर नियमों के विरोध में कल 20 मई को मेडिकल दुकानें रहेगी बंद
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) आल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स सी एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) से संबद्ध जिला औषधि विक्रेता संघ बिलासपुर द्वारा मंगलवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता आयोजित कर कल 20 मई को मेडिकल दुकानों के बंद का ऐलान किया गया।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बिलासपुर एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि यह बंद संगठन की तीन प्रमुख मांगों को लेकर किया जा रहा है। इनमें GSR 220, GSR 817 तथा ऑनलाइन दवा बिक्री व्यवस्था का विरोध प्रमुख है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में लागू की गई ऑनलाइन दवा व्यवस्था का अब बड़े स्तर पर दुरुपयोग हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एआई आधारित फर्जी प्रिस्क्रिप्शन तैयार कर बिना उचित सत्यापन के दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक दवाइयों के दुरुपयोग का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय मेडिकल व्यवसाय और उससे जुड़े लाखों परिवारों के रोजगार पर भी संकट खड़ा हो गया है।
राकेश शर्मा ने कहा कि मेडिकल स्टोरों में फार्मासिस्ट मरीजों को दवा की सही जानकारी, डोज और उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन देते हैं, जबकि ऑनलाइन व्यवस्था में यह संभव नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि महामारी और आपदा के समय स्थानीय मेडिकल व्यवसायियों ने सदैव जनता की सेवा की है।
संघ ने शासन-प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील करते हुए कल 20 मई के बंद में सभी केमिस्ट साथियों से सहयोग का आग्रह किया।
प्रेसवार्ता में सच्चानंद तीर्थानी, हरेंद्र सिंह, संजय महोबे, विशाल गोयल, विजय ठाकुर, नरेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

