*कहां है सुशासन : इन बेबसो की कौन लेगा सुध :- *नेता प्रतिपक्ष*
०० *ऐसे हजारों निशक्त विधवाएं और बुर्जुग भटक रहे पेंशन के लिये* ००
रायपुर ( वायरलेस न्यूज) नगर पालिक निगम के अंतर्गत प्रतिमाह निशक्त विधवाओं और बुजुर्गो सहित विकलांग जनों सहित 7 तरह की पेंशन सरकार द्वारा जिस में वृद्धा,विधवा, बौना, तृतीय लिंग, विकलांग,परित्यक्ता, सामाजिक सुरक्षा यह पेंशन दी जाती है जिस में
पेंशनरों के रूप में हितग्राहियों को भुगतान सीधा उनके बैंक अकाउंट में दिया जाता है जो कि विगत 5 से 6 माह से बंद कर दिया गया है क्यों
इस का जवाब निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के पास नहीं है
आज *रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* के कक्ष में एक विकलांग व्यक्ति विवेक भोसले पहुंचा और अपना दुःख बताया कि मुझे विगत 5 माह से विकलांग पेंशन नहीं मिल पा रही है
जिस से मुझे आर्थिक दिक्कत लगातार होती जा रही है अस्थमा की बीमारी है में दावा नहीं ले पा रहा हु आप हमारी कुछ मदद कीजिए जिस पर *नेता प्रतिपक्ष* ने कहा कि यह हाल रायपुर राजधानी का है जिस में
नगर निगम प्रदेश की सरकार सहित केंद्र की सरकार के द्वारा 7 तरह की पेंशन दी जाती हैं जो कि आज पूरी तरह से बंद हो गई है ऐसा प्रतीत होता जा रहा है
किंतु रायपुर राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में बुरा हाल है ट्रिपल इंजन की सरकार में असहाय लोग ऐसा दर-दर भटक रहे हैं समझ से परे हैं
सरकार को इनका दुख भी नहीं दिख रहा है सारे जिम्मेदार चुप है
क्या इनकी संवेदनशीलता मर गई है
कि जरूरतमंदो का पैसा नहीं मिल पा रहा है ओर हमारा देश डिजिटलाइजेसन में आगे बढ़ता जा रहा है उसी के तहत इन्हें एटीएम भी दिया गया है सुविधा की बात कर के दुविधा में फंसा देना यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही हो सकता है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

