*राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा का विरोध तेज*
*अमर अग्रवाल बोले — लोकतांत्रिक मर्यादा का अपमान बर्दाश्त नहीं*
बिलासपुर, वायरलेस न्यूज 22 मई 2026।* वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक अमर अग्रवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा कांग्रेस की संकीर्ण सोच को दर्शाती है तथा यह लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा इस तरह की बयानबाजी का समर्थन करना भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि कांग्रेस लगातार जनता का विश्वास खो रही है।
इसी विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुराना बस स्टैंड में पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के सम्मान का संदेश दिया।
वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों की कड़ी में श्री अमर अग्रवाल ने मगरपारा से भारत चौक तक बनने वाली नई सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
सुशासन तिहार के अंतर्गत नूतन चौक, सरकंडा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है।
इस दौरान श्री अग्रवाल ने जापान में आयोजित होने वाले हॉकी अंडर-18 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयनित बिलासपुर के खिलाड़ी अवि मानिकपुरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

