राजधानी के निजी व शासकीय अस्पताल हॉउसफुल,
शासकीय अस्पतालों में अतिरिक्त बेड बढ़ाने की मांग – JCCJ
रायपुर (वायरलेस न्यूज़ ब्यूरो छत्तीसगढ़ 09/04/2021) जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल बना हुआ है, प्रदेश की राजधानी रायपुर स्थित लगभग सभी निजी एवं सरकारी अस्पताल हॉउसफुल है, अस्पतालों में गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति ईलाज के लिए कोई बेड उपलब्ध नहीं है जिसके कारण बीमार व्यक्ति के साथ उनके परिवारजनों एवं मित्रगणों को विकराल समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
भगवानू नायाक ने कहा अस्पतालों में पहले ही बेड उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर रोगियों को वापस किया जाता है वहीं कोरोना के जांच नमूनों की रिपोर्ट भी चार से पांच दिन बाद मिलती है, जिसके कारण से भी बीमार व्यक्ति का उचित ईलाज रिपोर्ट के अभाव में नहीं हो पाता और समय पर तत्काल ईलाज नहीं मिल पाता है जिस कारण से भी कोरोना मरीज के परिजनों को व्यापक परेशानियों का समाना करना पड़ता है।
भगवानू नायक ने कहा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का ऐसा हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब बीमार व्यक्ति तथा उसके परिवारजनों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेगे। जनता काँग्रेस ने शासन-प्रशासन एवं प्रदेश सरकार से मांग किया है कि इस समस्या के निराकरण में त्वरित कार्यवाही करे तथा सभी अस्पतालों में उनके लिए अतिरिक्त बेड व्यवस्था करवायें.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

