🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य क्षेत्र का विकास और खुशहाली हेतु प्रयास – त्रिलोक चंद्र श्रीवास

On: June 26, 2026 4:50 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य क्षेत्र का विकास और खुशहाली हेतु प्रयास – त्रिलोक चंद्र श्रीवास, (ग्राम महमंद में पाइपलाइन विस्तार कार्यक्रम भूमिपूजन संपन्न) जनप्रतिनिधि चाहे वह निर्वाचित हो चाहे गैर निर्वाचित उनका पहला दायित्व यही बनता है कि अपने क्षेत्र के जन सामान्य की सेवा करना उनके सुख-दुख में सहभागी बनना, और अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और खुशहाली के लिए सदैव प्रयासरत रहना, यह बातें बिलासपुर जिले के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक- 3 बिलासपुर, ने आज ग्राम पंचायत महमंद ब्लॉक- बिल्हा में पाइप लाइन विस्तार, बोरिंग उत्खनन कार्यक्रम के भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर व्यक्त किये, इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत के सभापति प्रतिनिधि श्री चंद्प्रकाश सूर्या, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति विभाग, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सौरभ मौर्य, एवं अध्यक्षता ग्राम के सरपंच प्रति. विक्की निर्मलकर ने किया, इस अवसर पर कांग्रेस नेता मोहन जायसवाल मुकेश अग्रवाल महेश मिश्रा सहित ग्राम पंचायत के पंच उप सरपंच एवं सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित थे ll महमंद आगमन पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रति. विक्की निर्मलकर एवं सैकड़ो ग्राम वासियों ने श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास का आतिशबाजी एवं पुष्पहार से भव्य स्वागत किया ll*

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment