🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ का प्रादेशिक सम्मेलन एवं भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न

On: June 30, 2026 1:56 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ द्वारा होटल मुरलीवाला में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों पत्रकार, शिक्षक, समाजसेवी, पुलिसकर्मी एवं जनहित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित प्रतिभाओं का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर विशिष्ट अतिथि अमित मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार बिलासपुर थे। कार्यक्रम में बिल्हा,भाटापारा, करगी रोड, चांपा, जांजगीर, बिलासपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। समारोह का उद्देश्य समाज, शिक्षा, पत्रकारिता एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का उत्साहवर्धन करना रहा।
वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा, रमन दुबे, कृष्णा पाण्डेय, सुनील महापात्र,आलोक शुक्ला ,बलराम तिवारी, पियूष कुमार गुप्ता और अजय चौधरी को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
इसके अलावा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नर्मदांचल जन कल्याण सेवा समिति के सचिव कुबेर तिवारी को समाज कल्याण सम्मान से नवाजा गया।
समारोह को संबोधित करते हुए ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वर्मा, महामंत्री तरुण कौशिक, कोषाध्यक्ष नंदू यादव , सूरज गुप्ता तथा संरक्षक कृष्णा पाण्डेय ने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment