लायंस क्लब उत्कर्ष का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
*या*
डॉ आरती पांडे बनी अध्यक्ष डॉ रश्मि जितपुरे सचिव
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) लायंस क्लब उत्कर्ष 3233 c का शपथ ग्रहण समारोह एक निजी होटल में रखा गया जिसमे बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्वलन व मेल्विन जोन्स की फोटो पर माल्यार्पण द्वारा प्रारंभ की गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि प्रीति पाल बाली जी रहे जिन्होंने क्लब से जुड़ने व सेवा करने के फायदे के बारे में बताया और कहा जब हम समाज सेवा से जुडते हैं तो हमारे फिजिकली मेंटली इमोशनली बहुत स्ट्रॉन्ग होते हैं। वह हमारा दायरा बढ़ता है लोगों की दुआएं हमें आगे बढ़ाती हैं इसलिए जीवन में मानवता के क्षेत्र से जुड़े रहना चाहिए।
शपथ अधिकारी रीजन चेयरपर्सन लायन शैलेश बाजपोयी ने नई टीम ,व नए सदस्यों को शपथ दिलाई
जोन चेयरपर्सन लायन डॉ हर्ष पांडे ने नए प्रोजेक्ट में प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष ला, शकुंतला जितपुरे ने किए गए कार्य को विस्तार से बताया जिसमे स्वास्थ्य, शिक्षा पर्यावरण मे मुख्य रूप से कार्य किया गया
कार्यक्रम में ध्वज वंदना कुसुम सोमानी द्वारा प्रस्तुत की गई और डॉक्टर रश्मि गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया।
नई टीम गठित की गई जिसमें अध्यक्ष ला. डॉ आरती पांडे, सचिव ला. डॉ रश्मि जितपुरे सहसचिव रश्मि गुप्ता व कोषाध्यक्ष रेखा अग्रवाल सहसचिव रश्मि चौहान,प्रथम , द्वितीय उपाध्यक्ष ट्विंकल आडवाणी व हेमलता ठाकुर बनी।टेमर श्रुति अग्रवाल, टेल ट्विस्टर भारती तिवारी,क्लब एडमिनिस्ट्रेटर वीना अग्रवाल, एल सी आईएफ कॉर्डिनेटर सुधा मरदा,सर्विस चेयरपर्सन डॉ शकुन्तला जितपुरे बनी
नई अध्यक्ष डॉ आरती पांडे ने इस साल के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट सरबत दा भला पर प्रकाश डाला।
अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए ला डॉ आरती पांडे ने बताया कि वह वर्ष भर स्वास्थ्य जागरूकता पर ज्यादा काम करेंगी, जिसमें युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य विषय पर काम करने के लिए “आयुष्मान” नाम से प्रोजेक्ट चलाया जाएगा।
आभार प्रदर्शन ला .डॉ रश्मि जितपुरे ने किया
कार्यक्रम का संचालन ला. सुधा मारदा ,ला. ट्विंकल आडवाणी द्वारा किया गया राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

