रतीष श्रीवास्तव को बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किए जाने पर हर्ष
बिलासपुर, छत्तीसगढ़।( वायरलेस न्यूज)
बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी में श्री रतीष श्रीवास्तव को महामंत्री नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है।
श्री रतीष श्रीवास्तव लंबे समय से संगठन की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर सक्रिय रूप से जनसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी सक्रियता, निष्ठा एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने श्री रतीष श्रीवास्तव को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक क्षमता से कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा वे संगठन की अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरे उतरेंगे।
श्री रतीष श्रीवास्तव ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 23, 2026सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बिलासपुरAugust 22, 2026अनहाइजीनिक तरीके से मिक्स केक बनाने पर प्रबल फूड प्रोडक्ट का रजिस्ट्रेशन निलंबित
राष्ट्रीयAugust 22, 2026क्या राहुल गांधी ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया ?नेता प्रतिपक्ष के आचरण और कार्य व्यवहार पर गंभीर सवाल
बिलासपुरAugust 21, 2026बने खाबो बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य विभाग की कार्रवाई, नमूने जांच के लिए भेजे, शिव गंगा नमकीन के विज्ञापन पर नोटिस

