🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

टिकट चेकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 06 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन द्वारा किया गया सम्मानित

On: July 2, 2026 2:43 PM

*टिकट चेकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 06 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन द्वारा किया गया सम्मानित ।*

बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज 02 जुलाई 2026)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से टिकट चेकिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 06 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

वाणिज्य विभाग यात्रियों को आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट जारी करने, माल एवं पार्सल बुकिंग, टिकट जांच, आरक्षण संबंधी सेवाएं, यात्री सुविधाओं का विकास, शिकायतों के निवारण तथा खानपान सेवाओं सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन करता है। इन कार्यों के कुशल, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट चेकिंग कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया जा रहा है ।

इसी क्रम में दिनांक 03 मई 2026 को गाड़ी संख्या 20822 सांतरागाछी–पुणे हमसफर एक्सप्रेस में राउरकेला से बिलासपुर के मध्य ड्यूटी के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) श्री एस. के. गुईन, सीसीटीसी श्री प्रफुल्ल कुमार तथा टीटीआई श्री आर. वी. पटेल ने उत्कृष्ट टिकट जांच अभियान चलाते हुए 42 मामले दर्ज कर 1,03,670 रुपये का राजस्व अर्जित किया।

इसी प्रकार दिनांक 08 जून 2026 को गाड़ी संख्या 12102 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) एक्सप्रेस में राउरकेला से बिलासपुर के मध्य ड्यूटी के दौरान टीटीआई श्री संदीप सिंह, श्री नरेश आदित्य एवं श्री कुंदन सिंह ने टिकट जांच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 163 मामले दर्ज कर 1,36,700 रुपये का राजस्व अर्जित किया।

इन सभी कर्मचारियों के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य को देखते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह द्वारा उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए जाने की अनुशंसा की गई थी।

आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन ने सभी छह कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण, ईमानदारी एवं उत्साह के साथ कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment