*आर पी एफ दुर्ग के द्वारा एक व्यक्ति को रेलवे ई टिकट का अवैध व्यापार करते पाए जाने पर गिरफ़्तार किया
दुर्ग वायरलेस न्यूज दिनांक- 02.07.2026प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब बिलासपुर के निर्देशन पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर महोदय के मार्गदर्शन में रेलवे टिकट के अवैध रूप से व्यापार करने वालों के विरुद्ध अभियान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग के द्वारा चलाया जा रहा है।
* इसी क्रम में दिनांक 02.07.26 को पोस्ट प्रभारी एस के सिन्हा के नेतृत्व में, उप निरीक्षक सनातन थनापति, आरक्षक एस आर मीणा के साथ रेलवे ई टिकटों का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर ‘एडविक ऑनलाइन एवं चॉइस सेंटर’ सद्भावना चौक, उतई, दुर्ग स्थित दुकान को चेक किया गया।
* दुकान पर भोज कुमार साहू, निवासी – मकान नंबर 143, घुघवा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ के 01 नग पर्सनल यूजर आईडी (Bhojkumarsahu123) से बना हुआ रेल आरक्षित ई टिकट *09 नग* जिसका कुल कीमत *16290.60* रुपए (जिसमें से दो नग लाइव टिकट जिसका मूल्य 7259/-) का अवैध व्यापार करना पाया गया।
* मौके पर जब्ती तथा दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग में अपराध क्रमांक 2700/26 धारा 143 रेल अधिनियम दिनांक 02.07.26 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिक कार्यवाही किया गया है।
* अवैध टिकट के संबंध में आरपीएफ दुर्ग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 23, 2026सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बिलासपुरAugust 22, 2026अनहाइजीनिक तरीके से मिक्स केक बनाने पर प्रबल फूड प्रोडक्ट का रजिस्ट्रेशन निलंबित
राष्ट्रीयAugust 22, 2026क्या राहुल गांधी ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया ?नेता प्रतिपक्ष के आचरण और कार्य व्यवहार पर गंभीर सवाल
बिलासपुरAugust 21, 2026बने खाबो बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य विभाग की कार्रवाई, नमूने जांच के लिए भेजे, शिव गंगा नमकीन के विज्ञापन पर नोटिस

