🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कल से अरपा बैराज का दो गेट खोला जा रहा है, जलस्तर 50%बढ़ा नदी किनारे बसे लोगों को अलर्ट करने मुनादी

On: July 4, 2026 4:28 AM

कल से अरपा बैराज का दो गेट खोला जा रहा है, जलस्तर 50%बढ़ा नदी किनारे बसे लोगों को अलर्ट करने मुनादी

बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) कल से अरपा भैसाझार बैराज के दो गेट 5 जुलाई को खोलने जा रहे हैं ऊपर की ओर लगातार बारिश से बैराज का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते गेट खोलने जा रहा है और अरपा नदी में जलमग्न हो जाएगा यह क्रम 6 जुलाई से दिखने लगेगा उक्तशय की जानकारी श्री डी जायसवाल ई ई जलसंसाधन कोटा ने दी है। उन्होंने आगे बताया कि अभी ऊपरी बारिश के कारण बैराज का जल भराव 50%हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर 5 जुलाई से बैराज का दो गेट खोला जा रहा है। उन्होंने नदी किनारे रहने वाले जनता को सचेत को सचेत किया है कि वे इस दौरान ऊंचे स्थान पर चले जाए। वैसे 12गांव में मुनादी भी कराई गई है , मवेशियों को भी ग्रामीण घरों में बांध कर रखे। पानी छोड़ने से नदी जलमग्न हो जाएगा जिससे आसपास का जलस्तर भी तेजी से बढ़ेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment