🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

10 जुलाई से बुधवारी बाजार मेन रोड से गेट नं. 04 जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा* रेल यात्रियों से अपील – स्टेशन आने-जाने के लिए गेट नं. 01 एवं 02 का अधिकाधिक उपयोग करें*

On: July 3, 2026 4:46 PM

*अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेज़ी से जारी*

*गेट नं. 04 के सामने स्टेशन भवन निर्माण कार्य होगा प्रारम्भ |*

*10 जुलाई 2026 से बुधवारी बाजार मेन रोड से गेट नं. 04 जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा*

*यात्रियों से अपील – स्टेशन आने-जाने के लिए गेट नं. 01 एवं 02 का अधिकाधिक उपयोग करें*

बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज 03 जुलाई 2026)

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बिलासपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस योजना के तहत स्टेशन को आधुनिक, अधिक सुविधाजनक एवं विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को भविष्य में बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

पुनर्विकास कार्य के अगले चरण में गेट नं. 04 के सामने नए स्टेशन भवन का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए 10 जुलाई 2026 से बुधवारी बाजार मेन रोड पर मुल्कराज होटल के सामने से गेट नं. 04 तक आने-जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस गेट तक आने-जाने के लिए बुधवारी बाजार के पीछे स्थित सड़क मार्ग पहले की तरह खुला रहेगा।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे स्टेशन में प्रवेश एवं निकासी के लिए गेट नं. 01 एवं गेट नं. 02 का अधिकाधिक उपयोग करें। यदि किसी कारणवश गेट नं. 04 का उपयोग करना आवश्यक हो, तो कृपया बुधवारी बाजार के पीछे वाली सड़क मार्ग का उपयोग करें।

साथ ही इसकी जानकारी स्टेशन परिसर में यात्री पहुँच वाले विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पोस्टर एवं सूचना बोर्डों के माध्यम से भी दी जा रही है। इसके अलावा यात्रियों के मार्गदर्शन एवं सहायता के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ तथा विशेष सहायता दल भी स्टेशन परिसर में तैनात रहेंगे।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे स्टेशन परिसर में प्रदर्शित दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा पुनर्विकास कार्य पूर्ण होने तक रेलवे प्रशासन का सहयोग करें।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment