व्यवसायिक एवं तकनीकी शिक्षा पर जोर
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) प्रो. श्री रामनारायण शुक्ला जी द्वारा स्थापित पं. द्वारिका प्रसाद शुक्ल उ. मा. विद्यालय भकुर्रा नवापारा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि (संस्था के संरक्षक) श्रीमान अरविन्द कुमार शुक्ला जी एवं श्रीमती सुषमा शुक्ला जी रहे। विशिष्ट अतिथि-(संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष) डॉ. श्री आलोक शुक्ला जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य श्रीमान रामजी राजपूत जी ने किया। इस अवसर पर श्री अरविंद कुमार शुक्ला जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कम्प्यूटर और तकनीकी शिक्षा के साथ ही AI प्रशिक्षण द्वारा कम से कम समय में रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। श्री मती सुषमा शुक्ला जी ने अपने उदबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर सीमित खर्च में अच्छी पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। डॉ. श्री आलोक शुक्ला जी के द्वारा इस अवसर पर अपने पूज्य पिता प्रो. रामनारायण शुक्ला जी की स्मृति में व्यवसायिक शिक्षा संस्थान के शुभारंभ किए जाने की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राचार्य श्रीमान रामजी राजपूत जी के कुशल नेतृत्व में किया गया। अंत में श्रीमती श्वेता शुक्ला ने अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया, मंच संचालन व्याख्यता श्री समर अवस्थी के द्वारा किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 24, 2026मनियारी तट पर आस्था का भव्य संगम, “त्रियुगी मंदिर” बना श्रद्धालुओं की पहली पसंद,बिरला मंदिर की तर्ज पर राजस्थान के लाल पत्थरों से बना भव्य मंदिर, सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ा भक्तों का सैलाब
अन्यAugust 23, 2026सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बिलासपुरAugust 22, 2026अनहाइजीनिक तरीके से मिक्स केक बनाने पर प्रबल फूड प्रोडक्ट का रजिस्ट्रेशन निलंबित
राष्ट्रीयAugust 22, 2026क्या राहुल गांधी ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया ?नेता प्रतिपक्ष के आचरण और कार्य व्यवहार पर गंभीर सवाल

