🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

यात्री ट्रेनों के संचालन हेतु शहडोल सांसद ने की रेल मंत्री से बात, शीघ्र प्रारंभ होंगी कटनी – बिलासपुर लाइन की ट्रेनें

On: September 26, 2020 5:17 AM

अनूपपुर (मनोज द्विवेदी वायरलेस न्यूज़ 26 सितंबर20) शहडोल संसदीय क्षेत्र के शहडोल, अनूपपुर , उमरिया,कटनी मार्ग पर यात्री ट्रेनों के संचालन तथा नागपुर हेतु सीधी ट्रेन प्रदान करने के लिये सांसद हिमाद्री सिंह ने लोकसभा में आवाज बुलंद करने के बाद रेल मंत्री पियुष गोयल से बात की है।‌ श्रीमती सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार के केंद्रीय रेल मंत्री श्री पियूष गोयल जी से वर्चुअल माध्यम से मैंने अपने संसदीय क्षेत्र शहडोल की समस्याओं से अवगत कराया । रेल मंत्री ने कहा है कि जल्द ही भोपाल-जबलपुर-कटनी-शहडोल-अनूपपुर-बिलासपुर रेलमार्ग के मध्य रेल सेवा प्रारम्भ किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियो को आदेशित भी किया कि कटनी-शहडोल-अनूपपुर-बिलासपुर-नागपुर के मध्य सर्वेक्षण कर रेलवे कनैक्टिविटी पर रिपोर्ट बना कर उन्हें सूचित करें।
सांसद हिमाद्री सिंह के महती प्रयास के लिये नमो एप संभागीय प्रभारी एवं भाजपा नेता मनोज द्विवेदी, रेल उपभोक्ता समिति के सदस्य गजेन्द्र सिंह, संतोष लोहानी, अजय शुक्ला, विकास पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment