किशोर कर ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़ महासमुंद
महासमुंद – महासमुंद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है पड़ोसी राज्य उड़ीसा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी जारी है इस बीच अवैध गांजा तस्करी की सूचना पुलिस अधीक्षक महासमुंद को मिलने के बाद तमाम थाना क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया है इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की पड़ोसी प्रांत उड़ीसा से भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा का परिवहन किया जा रहा है सूचना पर थाना कोमाखान की पुलिस टीम द्वारा संभावित जगहों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की पता तलाश की जा रही थी इस दरमियान उड़ीसा की ओर से आ रही एक ट्रक जिसका नंबर राजस्थान पासिंग बताया गया है को फारेस्ट नाका टेमरी के पास रोका गया वाहन में 2 व्यक्ति सवार थे जिनसे पूछताछ करने पर खाली कैरेट के बीच 26 बोरियों में 165 पैकेट खाकी रंग की झिल्ली में अवैध मादक पदार्थ गांजा लिपटा हुआ अवैध परिवहन करते पाया गया ट्रक में गांजा परिवहन कर रहे दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उसमें खालीद पिता इस्माइल और जाकिर हुसैन पिता शौकत अली दोनों अलवर राजस्थान के रहना बताएं । आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उड़ीसा के भवानीपटना से दिल्ली तक गांजा की आपूर्ति उनके द्वारा की जा रही थी आरोपियों के कब्जे से 8 कुंटल 10 किलो गांजा जप्त किया गया है जिसकी बाजार में मूल्य एक करोड़ बासठ लाख रूपये बताई गई है । आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है हम आपको बता दें कि पड़ोसी राज्य उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए देश के अन्य राज्यों तक गांजा की तस्करी लगातार की जाती है जिसके रोकथाम के लिए महासमुंद जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

