🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरोना मरीजो को अब निजी अस्पतालों में मुफ्त ईलाज की सुविधा आयुष्मान कार्ड से होगा बिल का भुगतान

On: April 10, 2021 10:01 AM

अम्बिकापुर (वायरलेस न्यूज़ 10 अप्रैल) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा कोरोना मरीजों को जिले के निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के द्वारा मुफ्त ईलाज मुहैया कराने के पहल को अमलीजामा पहनाया गया है। इस पहल से जहाँ कोरोना के मरीज़ों को निजी अस्पताल में मुफ्त ईलाज से राहत मिलेगी वही सरकारी अस्पतालों में बेड फुल होने की समस्या से भी निजात मिलेगी।

आयुष्मान कार्ड से निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजो के ईलाज की व्यवस्था लागू करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर अस्पताल में आयुष्मान मित्र बैठाए जाएंगे जो मरीजो के फार्म भरने व राशि ब्लॉक करने का कार्य करेंगे। अस्पताल से मरीज के डिस्चार्ज होने पर बिल का भुगतान आयुष्मान कार्ड से ही होगा। इसमे इलाज का पूरा खर्च मरीज के आयुष्मान खाते से ब्लॉक कर निजी अस्पतालों को प्रदान किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विगत दिनों प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों में समाज प्रमुखों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद के दौरान कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना के ईलाज की व्यवस्था को सुलभ और विस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। मुख्यमंत्री की मंशानुसार जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा आयुष्मान कार्ड से निजी अस्पतालों में निःशुल्क ईलाज की सुविधा प्रारंभ की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment