🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अब नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन* *डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में बिजली कंपनी की बड़ी पहल*

On: July 23, 2026 1:47 PM

*अब नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन*

*डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में बिजली कंपनी की बड़ी पहल*
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज) 23 जुलाई 2026/उपभोक्ताओं को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) ने नए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब उपभोक्ताओं को नए विद्युत कनेक्शन के लिए बिजली कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे घर बैठे ही कंपनी की वेबसाइट, मोर बिजली मोबाइल ऐप अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
1 अप्रैल 2026 से लागू इस व्यवस्था के तहत नए विद्युत कनेक्शन के सभी आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद कंपनी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार त्वरित तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें। कार्यपालक निदेशक श्री ए.के. अम्बस्थ ने बताया कि बिजली कंपनी उपभोक्ता सेवाओं में लगातार डिजिटल तकनीक का विस्तार कर रही है। ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था से न केवल समय और श्रम की बचत होगी, बल्कि पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुगम बनेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से नए बिजली कनेक्शन के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता स्वयं ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए वितरण केंद्र, जोन एवं उपसंभाग कार्यालयों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। यहां पदस्थ अधिकारी एवं अभियंता आवेदक के मोबाइल नंबर के माध्यम से आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत करेंगे, ताकि कोई भी उपभोक्ता इस सुविधा से वंचित न रहे।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की यह पहल डिजिटल गवर्नेंस, ई-सेवाओं के विस्तार और उपभोक्ता-केंद्रित कार्यसंस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे नागरिकों को तेज, सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा सुशासन की अवधारणा को भी और अधिक मजबूती मिलेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment