*कुलगाम आतंकी हमले में मृतक भूपेंद्र भैना के परिजनों से कलेक्टर एसपी ने की मुलाक़ात*
*दुःख की घड़ी में संबल देकर ढांढस बंधाया, हरसंभव सहायता देने का दिया भरोसा*
सारंगढ़-बिलाईगढ़, ( वायरलेस न्यूज 1 अगस्त 2026) /दक्षिण कश्मीर क्षेत्र के कुलगाम में विगत दिवस हुए आतंकी हमले में जिले के बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत छुईहा (धनसीर) निवासी भूपेंद्र भैना (24 वर्ष) की मृत्यु के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सहयोग के लिए अलर्ट मोड में है। घटना की सूचना परिजनों को शुक्रवार देर रात मिली, जिसके बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार में मृतक के दादी, बहन और बेटे से मुलाकात की। कलेक्टर ने बहन से गले लगकर दुःख की घड़ी में संबल देकर ढांढस बंधाया, हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया। इस दौरान बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल रजक, तहसीलदार कमलेश सिदार, एसडीओपी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घर के भीतर रहकर परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने परिजनों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ शासन एवं संबंधित एजेंसियों से लगातार समन्वय कर रहा है और शोकाकुल परिवार को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
*मृतक का पारिवारिक विवरण*
मृतक भूपेंद्र कुमार भैना का विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सहित तीन वर्षीय पुत्र मानस, दादी शांति बाई, छोटी बहन 22 वर्षीय अन्नू भैना, माता नागेश्वरी, पिता दशरथ और छोटा भाई अनुराग भैना (18 वर्ष) है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

