*स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से किया गया आयोजन*
*सैकड़ों नागरिकों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लिया लाभ*
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 2 अगस्त ) /स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार, बिलासपुर द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ई. राघवेंद्र राव जी की 137वीं जयंती के शुभ अवसर पर जनसेवा के भाव से एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ‘सखी निवास’, सरस्वती होम्स, सीपत रोड बिलासपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री गणेश शंकर मिश्रा उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में बिलासपुर विधायक श्री सुशांत शुक्ला, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर खंडेलवाल, पूर्व विधायक श्री चंद्र प्रकाश वाजपेयी, वरिष्ठ नेता श्री शिवा मिश्रा, कवर्धा जिला अध्यक्ष डॉ. नरेश यदु एवं कार्यक्रम की आयोजक पूर्व महापौर श्रीमती वाणी राव मुख्य रूप से उपस्थित थीं।
*महान सेनानी के आदर्शों को याद किया गया*
मुख्य अतिथि श्री गणेश शंकर मिश्रा ने ई. राघवेंद्र राव जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा, “ई. राघवेंद्र राव जी का जीवन राष्ट्रसेवा, स्वाभिमान और जन-कल्याण का एक अनुपम उदाहरण है। उनकी जयंती पर इस प्रकार का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे आयोजनों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचती हैं।
*इन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी निःशुल्क परामर्श व सेवाएं*
शिविर में नेत्र रोग, अस्थि रोग, जनरल सर्जरी, मानसिक रोग, मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग, नाक-कान-गला एवं डाइटिशियन विशेषज्ञों सहित आयुष विभाग के डॉक्टरों (डॉ. एल.सी. मढ़ारिया, डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. आर.ए. शर्मा, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. चंद्र किरण तिवारी, डॉ. राजेश्वरी उद्देश, डॉ. घनश्याम गंगवानी, डॉ. कासिम खान, डॉ. कुसुम राजपूत, डॉ. यशवंत सिंह आदि) ने सैकड़ों मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं दवाइयां वितरित कीं।
*इन लोगों की रही गरिमापूर्ण उपस्थिति*
इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्यों के साथ साथ, श्री अनिल तिवारी, डॉ. उषा किरण वाजपेयी, डॉ. संध्या तिवारी, श्रीमती, यश गोरहा, श्वेता पांडे, श्री अशोक तिवारी, श्री अनिल व्यास, श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री राजेश जैन, श्री अशोक वर्मा, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. अमर सिंह, डॉ. आशुतोष तिवारी, श्रीमती किरण शुक्ला, प्रवीण दीक्षित, राजेंद्र चतुर्वेदी, सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और आम नागरिक उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.08.02सरायपाली में हर मकान को मिलेगी डिजिटल पहचान, क्यूआर कोड स्कैन कर घर बैठे भर सकेंगे जलकर और संपत्ति कर
Uncategorized2026.08.02शिक्षा के मंदिर से कमर्शियल टैक्स तत्काल हटाए – राजेश मिश्रा (भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक)
Uncategorized2026.08.02राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ* *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया देशव्यापी अभियान का शुभारंभ, युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ*
बिलासपुर2026.08.02महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ई. राघवेंद्र राव जी की 137वीं जयंती पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन* *गणेश शंकर मिश्रा (सेवानिवृत्त IAS एवं उपाध्यक्ष, राज्य नीति आयोग) रहे मुख्य अतिथि*
