चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर गांव के सम्माननीय सरपंच शिव यादव विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्माननीय उपाध्यक्ष श्री रामू यादव, प्रधान पाठिका श्रीमती शर्मिला मिश्रा, श्रीमती सरिता अहमद, श्रीमती आभा श्रीवास श्रीमती आसिया अंजुम श्रीमती मंदाकिनी सोना एवं सदस्यों के द्वारा की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

के द्वारा शालेय बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । सरपंच श्री यादव जी ने अपने उद्बोधन में बच्चो को शैक्षिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त करने और उन्हें वीर बलिदानियों से सीख लेकर राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।

इस अवसर पर प्राथमिक शाला के अशोक कौशिक, शारदा कन्नौजे शिक्षिका भी उपस्थित रहे। प्रारंभ में शालेय बच्चों के साथ सभी शिक्षकों ने गांव का भ्रमण करते हुए प्रभात फेरी भी निकाली। कार्यक्रम के अंत में सरपंच ने सभी बच्चो को सेव बूंदी का प्रसाद वितरित कराया।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 2026प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से 14 न्यायिक कर्मचारियों एवं परिवार के बच्चों को “न्यायिक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया
बिलासपुरAugust 16, 2026चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुरAugust 16, 2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं सेवा भावना के साथ सम्पन्न
बिलासपुरAugust 16, 2026वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ एवं स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की शानदार प्रस्तुति


