प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से 14 न्यायिक कर्मचारियों एवं परिवार के बच्चों को “न्यायिक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) न्यायिक गौरव सम्मान का आयोजन किया गया जिला न्यायालय में। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी न्यायिक कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर द्वारा “न्यायिक गौरव सम्मान 2.0” का आयोजन दिनांक 14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में किया गया

इस समारोह में उन न्यायिक कर्मचारी साथियों के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा सत्र 2025 – 2026 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता एवं समस्त न्यायिक कर्मचारी परिवार का गौरव बढ़ाया था साथ ही न्यायिक कर्मचारी जिन्होंने ईमानदारी एवम् लगन से न्यायालय की गरिमा के अनुरूप कार्य कर विशेष योगदान दिया है। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिराजुद्दीन कुरैशी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहेब के जीवन से सभी बच्चों को प्रेरणा लेनी चाहिए। श्री कुरैशी ने अपने तरफ से सभी मेघावी बच्चों को गिफ्ट प्रदान किया वही सभी बच्चों को न्यायिक कर्मचारी संघ द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धीरज पलेरिया ने अपनी तरफ से सभी बच्चों को भारत के महान लोगों की पुस्तके प्रदान की।

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर थे तथा जिला न्यायालय बिलासपुर में पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। साथ ही

इस वर्ष कुछ नया करने के प्रयास के अंतर्गत संघ द्वारा अपने कुछ कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 न्यायिक कर्मचारी को भी उनके उत्कृष्ट न्यायिक कार्य हेतु सम्मानित किया गया। जिला न्यायालय में पदस्थ कर्मचारी पीताम्बर कश्यप के पुत्र जिन्होंने 95 प्रतिशत अंक केसाथ स्कूल में लगातार 3 वर्षों तक 100 प्रतिशत उपस्थिति दी वे कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहे जिसकी न्यायधीशों ने सराहना की।
कार्यक्रम नवीन न्यायालय भवन (एनेक्स बिल्डिंग), तृतीय तल कॉन्फ्रेंस हॉल मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समस्त न्यायिक कर्मचारी साथियों सहित सम्मानित किए हुए बच्चों के परिजन भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी सौरभ मिश्रा एवं श्रीमती प्रियंवदा सेन ने किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 2026देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो
बिलासपुरAugust 16, 2026प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से 14 न्यायिक कर्मचारियों एवं परिवार के बच्चों को “न्यायिक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया
बिलासपुरAugust 16, 2026चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुरAugust 16, 2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं सेवा भावना के साथ सम्पन्न


