देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला बिलासपुर शहर अध्यक्ष वैभव गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम गाए जाने पर कांग्रेस नेताओं– सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने उसके प्रति ‘घोर अनादर’ दिखाया।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति से जुड़ी किसी भी चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति है। यदि कांग्रेस में जरा भी देशभक्ति है तो वह राष्ट्रगीत के ‘‘अपमान’’ के लिए 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष ग्रामीण ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर राहुल और सोनिया गांधी द्वारा वंदे मातरम का विरोध ‘दिमागी नक्सल समर्थन तंत्र’ वाली मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘‘क्या कोई देशभक्त, कोई भी भारतीय जो भारत के संविधान में विश्वास रखता हो, तिरंगे का सम्मान करता हो, भारत के स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करता हो और भारत की संप्रभुता और अखंडता में यकीन रखता हो, वह कभी स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम गाने से नाराज़ हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न सिर्फ आजादी की लड़ाई लड़ने वालों का ही नहीं, बल्कि देश के संविधान, उसकी संप्रभुता और अखंडता एवं देश के 140 करोड़ लोगों का भी अपमान किया है। वंदे मातरम का कांग्रेस का विरोध, देशभक्ति से जुड़ी हर चीज़ का विरोध करने की उसकी नीति का हिस्सा है।
मशाल यात्रा में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह,भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल,बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल,भाजपा जिला मंत्री देवेंद्र कौशिक,प्रणव शर्मा,रितेश अग्रवाल,गौरी गुप्ता,सन्नी केशरी,नितिन पटेल,भाजयुमो जिला अध्यक्ष द्वय वैभव गुप्ता,ऋषभ चतुर्वेदी, चंद्रप्रकाश मिश्रा,रोशन सिंह,आयुष ठाकुर,अलिंद तिवारी,दीपक यादव, गायत्री साहू, राज कश्यप,तुषार चंद्राकर,अंकुर सिंह, देवेश खत्री, महर्षि बाजपेयी,नीलेश सिंह, ब्रजेश शर्मा, भास्कर पटेल,ज्ञानेंद्र कश्यप, अंकित पाल, मोनू रजक, प्रवीण सोनकर,अमित सिंह,हर्ष पटेल,यश गोरहा,रितेश कलवानी, राहुल सिंह, अंकित गुप्ता,पंकज जायसवाल, विश्वजीत ताम्रकार, अमर सिंह, साहिल कश्यप, तनुज वोहरा, गुलशन खांडेकर, अनिश गुप्ता, कैलाश वस्त्रकर, अभिषेक यादव, हिमांशु गुप्ता शुभम यादव, मोनू मिश्रा, शुभम मिश्रा, संस्कार सोनी, मनीष यादव किशन यादव विवेक यादव,वैभव तंबोली,मिथलेश श्रीवास,शरद खैरवार,प्रवीण यादव,आयुष यादव,वैभव ताह,अभिषेक मौर्य,सूरज दुबे,शंकर यादव,अजय रजक,विमर्श तिवारी,अजय रजक,संजय यादव,रवि सिंह, शौर्य सराफ, तुषार साव, आदित्य जगत, अजय यादव, सूरज जायसवाल, निहाल राके, सिद्धार्थ श्रीवास, अनमोल तिवारी, अशोक राजपूत,
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

