
खाद्य एवं औषधि प्रशासन, विभाग पूरे जिले में रक्षा बंधन त्यौहार को देखते हुए बने “खाबो बने रहिबो” 2.0 अभियान के तहत सघन जांच अभियान प्रारंभ किया

बिलासपुर वायरलेस न्यूज 17 अगस्त 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल के द्वारा दिए निर्देश व उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, विभाग द्वारा पूरे राज्य में रक्षा बंधन त्यौहार को देखते हुए बने खाबो बने रहिबो 2.0 अभियान के तहत एक सप्ताह जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें मिठाई, कन्फेक्शनरी विक्रेता, निर्माण फर्मों का सघन जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी एवं जन जागरूकता भी चलाया जा रहा है निरीक्षक टीम मिष्ठान प्रतिष्ठानों का निरिक्षण एवं सघन जांच की तैयारी कर ली गई है इसी के साथ ही जिले में तैनाती की जा रही है।

जांच में प्रतिष्ठानों में साफ सफाई , नकली खोवा के ईस्तेमाल, मिठाइयों में एनलॉग पनीर का तो उपयोग नहीं किया जा रहा है इसकी जांच भी की जाएगी उस पदार्थों की सैंपलिंग भी किया जाएगा। साथ ही क्रय विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर अग्रिम कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

कलेक्टर के निर्देशानुसार दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु भी निर्देश दिया गया। उनके संचालकों को कैमरा लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधSeptember 4, 2026पिस्टल दिखाकर लूट और नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तारकोटा पुलिस ने 100 प्रतिशत माल किया बरामद, पिस्टल समेत कार, बाइक और छह मोबाइल जब्त
छत्तीसगढ़September 4, 2026कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर में विकसित हो रही शतरंज की नई संस्कृति
मध्य प्रदेशSeptember 4, 2026केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का मध्य प्रदेश प्रवास: इंदौर मेट्रो सहित शहरी विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा
बिलासपुरSeptember 4, 2026महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने उसलापुर स्टेशन का किया संरक्षा निरीक्षण,आधुनिक उपकरण से सिग्नल प्रणाली की केबल में लीकेज की जांच का सफल प्रदर्शन

