ब्रेकिंग न्यूज़: नितीन नवीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ नेता दीपक महस्के को आई टी सेल का अध्यक्ष बनाया

(वायरलेस न्यूज छत्तीसगढ़)भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा जारी नई सूची में कुल 69 पदाधिकारियों को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस नई टीम में जहां कई राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को शामिल कर संतुलन साधने की कोशिश की गई है, वहीं छत्तीसगढ़ को भी केंद्रीय संगठन में बड़ी और अहम तवज्जो मिली है। छत्तीसगढ़ के CGMC के चेयरमैन श्री दीपक महस्के को उनकी योग्यता को देखते हुए आई टी सेल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। ये टीम दिमागी नक्सली से निपटने के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य करेंगे।

भाजपा द्वारा जारी नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। नई टीम के गठन में वरिष्ठता और युवा नेतृत्व का समावेश देखने को मिल रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह नई कार्यकारिणी आगामी विधानसभा चुनावों और संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

भाजपा की इस नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से सांसद रूप कुमारी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश संगठन में इसे महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने और राज्य की भूमिका को केंद्रीय स्तर पर मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक का पद सौंपा गया है। म्हस्के लंबे समय से पार्टी की डिजिटल रणनीतियों और सोशल मीडिया अभियानों में अहम योगदान देते रहे हैं, जिससे पार्टी के डिजिटल नेटवर्क को और धार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों का भी हुआ ऐलान
मुख्य संगठन के अलावा, भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी प्रमुख अनुषांगिक मोर्चों में भी बदलाव किए हैं। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक मोर्चों के लिए नए राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

