नाबालिग बालिका के अपहरण और जबरन विवाह मामले में 18 माह से फरार ईनामी दम्पत्ति गिरफ्तार

रायपुर। ( वायरलेस न्यूज) नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण करने और मध्यप्रदेश के छतरपुर ले जाकर जबरन विवाह कराने के मामले में रायपुर पुलिस ने 18 माह से फरार चल रहे ईनामी आरोपी दम्पत्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम की घोषणा की गई थी।

मामला थाना गुढ़ियारी क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 21 फरवरी 2025 की रात करीब 3 बजे नाबालिग बालिका घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना गुढ़ियारी में गुम इंसान दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार जांच के बाद बालिका को दस्तयाब किया।

पूछताछ में बालिका ने बताया कि राजेश नामक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर मध्यप्रदेश के छतरपुर ले गया था, जहां बाबूलाल नामक व्यक्ति से उसका जबरन विवाह कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 55/2025 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने 1 अप्रैल 2025 को बाबूलाल अहिरवार और सुषमा पटेल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी राजेश यादव और उसकी पत्नी लक्ष्मी यादव ने नाबालिग बालिका को एक लाख रुपये में उन्हें बेच दिया था।
इसके बाद से राजेश यादव और लक्ष्मी यादव लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को दोनों के रायपुर में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में राजेश यादव ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना नाम राजेंद्र कामडे बताया। पुलिस के अनुसार, उसने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव के साथ मिलकर पूरी घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
गिरफ्तार आरोपी
राजेंद्र कामडे पिता वामनराव कामडे, उम्र 40 वर्ष, ग्राम टेंडवा, थाना लांजी, जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश।
लक्ष्मी यादव पति श्याम बिहारी यादव, उम्र 34 वर्ष, ग्राम पेंड्राकापा, थाना कोतवाली, जिला मुंगेली।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना गुढ़ियारी में उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार दबिश के चलते लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधSeptember 4, 2026पिस्टल दिखाकर लूट और नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तारकोटा पुलिस ने 100 प्रतिशत माल किया बरामद, पिस्टल समेत कार, बाइक और छह मोबाइल जब्त
छत्तीसगढ़September 4, 2026कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर में विकसित हो रही शतरंज की नई संस्कृति
मध्य प्रदेशSeptember 4, 2026केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का मध्य प्रदेश प्रवास: इंदौर मेट्रो सहित शहरी विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा
बिलासपुरSeptember 4, 2026महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने उसलापुर स्टेशन का किया संरक्षा निरीक्षण,आधुनिक उपकरण से सिग्नल प्रणाली की केबल में लीकेज की जांच का सफल प्रदर्शन

