*श्रम संगठनों ने जर्जर सड़क,प्रदूषण,शुद्ध पेयजल की आपूर्ति का उठाया मुद्दा
बरौद कॉलरी(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़)
एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र के श्रम संगठनों में प्रमुख रूप से इंटक,बीएमएस,एटक,सीटू तथा एचएमएस के संयुक्त सलाहकार समिति के जेसीसी सदस्यों ने एकजुट होकर गत शुक्रवार को एसईसीएल के महाप्रबंधक संजय मिश्रा से मुलाकात पर बरौद उपक्षेत्र की जर्जर सड़क,प्रदूषण व विभागीय आवासीय परिसर में अशुद्ध पेयजल की आपूर्ति के साथ ही जामपाली,बिजारी,बरौद में व्याप्त आवास की समस्याओं के परिप्रेक्ष्य मिला जिसके प्रत्युत्तर में जेसीसी सदस्यों ने मौके पर चलकर प्रत्यक्ष रूप से रूबरू होने की बात पर आज महाप्रबंधक बरौद उपक्षेत्र के विभागीय विश्राम गृह पहुंचे और पांचों श्रम संगठनों के जेसीसी सदस्यों की बैठक ली |
बताया जा रहा है कि एसईसीएल रायगढ़ कोयलांचल के इतिहास में यह पहला अवसर है कि जेसीसी सदस्यों के कहने पर बरौद उपक्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को निकट से रूबरू होने किसी महाप्रबंधक ने अपनी संवेदनशीलता दिखलाई, हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र में निजी क्षेत्र की तरह सख्त निर्णय लेने का साहस नहीं होता क्योंकि इनके पास विकल्प का अभाव रहता है एसईसीएल कंपनी की अपनी सीमाएं होती है पारिस्थितिकी अनुकूलन और सामंजस्य बनाने के लिए क्षेत्रीय अधिकारी कंपनी के डायरेक्टर लेवल के अधिकारियों की ओर ताकने को विवश व
लाचार होना पड़ता है |
आज महाप्रबंधक मिश्रा ने बरौद,बिजारी,जामपाली,रेलवे साइडिंग में व्याप्त विभागीय व ठेका मजदूरों की मूलभूत समस्याओं में सबसे प्रमुख समस्या खदानों में पीने का आरो पेयजल तथा बरौद उपक्षेत्र आवासीय परिसर में एक सप्ताह के अंदर फिल्टर प्लांट से कॉलोनी वासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करवाने कॉलोनी में व्याप्त गंदगियों की साफ-सफाई के साथ ही कारीछापर से बरघाट के जर्जर सड़क के गड्ढों को समतलीकरण करने का निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिया गया बैठक के दौरान महाप्रबंधक संजय मिश्रा व क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक जी.सी. पटनायक ने कोविड-19 कोरोना काल के द्वितीय संक्रमण से बचने के अनेकों उपाय सुझाते हुए खदान में कार्य के दौरान मास्क पहनने दो गज की दूरी बनाकर उत्पादन उत्पादकता और कोयला संप्रेषण करने का आह्वान किया उक्त अवसर पर बरौद उपक्षेत्रीय प्रबंधक आर.बी.वर्मा, मुख्य प्रबंधक( कार्मिक) अजय बेहरा,उपप्रबंधक कार्मिक/ मानव संसाधन यशवंत सिंह, सिविल इंजीनियर ए.के. अग्रवाल श्रम संगठनों में प्रमुख रूप से बीएमएस के बेनूप्रकाश गभेल, ननकी राम साहू,एटक के रामायण कुलदीप,मोहम्मद आलम, एचएमएस के ज्योति अकेला,तिलेश गभेल, इंटक श्रम संगठन के डी.एल.ग्वालवंशी तथा गनपत चौहान उपस्थित थे !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

