● *संबलपुरी जंगल अंदर अवैध शराब बिक्री की सूचना पर #चक्रधरनगर पुलिस ने की घेराबंदी*…..
● *महुआ शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर महुआ शराब व बिक्री की रकम जप्त* …..
● *ठेले में शराब बेच रही महिला को #कोतवाली पुलिस लेकर आई थाने, 86 पाव देशी व अंग्रेजी शराब जप्त* …..
रायगढ़।14 अप्रैल 2021 से जिले में लगाये जाने वाले लॉकडाउन को लेकर जिला पुलिस की सभी तैयारियां पूर्ण है । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा लॉकडाउन के पूर्व आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी तथा मादक पदार्थों का अवैध रूप से भंडारण कर बिक्री करने की सम्भावना को देखते हुए मुखबिर लगाकर कार्यवाही के निर्देश सभी प्रभारियों को दिये गये हैं, दिशा निर्देशों पर कार्यवाही करते हुये आज थाना कोतवाली एवं चक्रधरनगर स्टाफ द्वारा अवैध शराब बिक्री पर दो बड़ी कार्यवाही किया गया है ।
थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनवकांत सिंह को मिली सूचना पर थाना चक्रधरनगर से प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत हमराह आरक्षक विक्कू सिंह, संदीप मिश्रा, धीरेन्द्र पण्डेय एवं सुशील यादव ग्राम संबलपुरी जाकर अवैध शराब बिक्री का पता लगाये, जंगल अंदर वनदेवी मंदिर के पीछे अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना पर स्टाफ घेराबंदी कर दबिश दिये, वहां पुलिस को देखकर पीने वाले भाग गए तथा बिक्री करने वाला व्यक्ति पकड़ा *नान्हू खड़िया S/O कुंजराम खड़िया उम्र 58 वर्ष साकिन कोरियादादर थाना चक्रधरनगर* को पुलिस टीम पकड़ी । आरोपी के पास 2 लीटर वाली स्प्राइट व थम्सअप की 20 बॉटल तथा 05 लीटर वाली जरिकेन में *कुल 45 लीटर महुआ शराब कीमती 4,500 रूपये, बिक्री रकम 200 एवं डिस्पोजल गिलास* के साथ पकड़ा गया है । आरोपी के विरूद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 34(1) (क), 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।
थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर एवं हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक सुखलाल सिदार, आरक्षक उत्तम सारथी, मनोज कुमार पटनायक एवं महिला आरक्षक एलिसा टोप्पो द्वारा आज शाम ढिमरापुर के पास सागर मेडिकल गली में घर के बाहर ठेले पर *अफसाना परवीन पति मो. हफीज उम्र 40 वर्ष निवासी ढिमरापुर सागर मेडिकल गली रायगढ* को अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर पकड़ा गया है । इसके पहले भी शराब बेचने की सूचना पर कोतवाली पुलिस छापेमारी की थी, उस समय दुकान पर शराब नहीं मिला था । आज छापेमारी में आरोपिया के पास से 64 पाव देशी मसाला शराब, 19 पाव देशी प्लेन एवं 03 पाव अंग्रेजी सिंडीकेट शराब *जुमला 86 पाव शराब 15.48 लीटर कीमती 7,640/- रूपये* जप्त किया गया है । कोतवाली थाने में आरोपिया पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कारवाई की गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार

