● *आरोपियों से 7 नये मोबाईल की जप्ती, घरघोड़ा पुलिस की कार्यवाही* …..
रायगढ़।जयस्तंभ चौक घरघोडा में साज कम्प्यूटर एण्ड मोबाईल दुकान से दिनांक 03.04.2021 की रात्रि दुकान के ऊपर दरवाजा से प्रवेश कर दुकान में रखे 07 नग नये मोबाइल की चोरी करने वाले लैलूंगा क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों को घरघोड़ा पुलिस गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजी है ।
जानकारी के अनुसार साज कम्प्यूटर एण्ड मोबाईल दुकान के संचालक अनिल कुमार गुप्ता ग्राम कमतरा बताया कि दिनांक 03.04.2021 के रात्रि दुकान बंद कर घर चला गया, दूसरे दिन सुबह आकर देखा तो दुकान के पीछे ऊपर का दरवाजा खोलकर अज्ञात आरोपी दुकान अंदर रखे रियल मी 04 नग तथा टेक्नो 03 नग कुल 07 नग मोबाईल जुमला कीमती 58,500 रूपये को चोरी कर ले गया है ।
थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह द्वारा थाने के प्रधान आरक्षक मनोज मरावी एवं हमराह स्टाफ को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिये लगाया गया था, स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर आज लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम झगरपुर में रहने वाले दीपक भगत व ताराचंद राठिया को चोरी की मोबाइल रखने के संदेह पर हिरासत में लिया गया । घरघोड़ा टीआई अमित सिंह को मुखबिर द्वारा बताया गया था कि दोनों नये मोबाइल बेचने के लिये ग्राहक तलाश रहे हैं । आरोपियों के मेमोरेंडम पर चोरी के *07 मोबाइल मोबाईल जुमला कीमती 58,500 रूपये* का बरामद कर आरोपी (01) दीपक भगत पिता सनतराम भगत उम्र 19 वर्ष तथा (02) ताराचंद राठिया पिता लीलाधर राठिया उम्र 21 वर्ष दोनो ग्राम झगरपुर थाना लैलूंगा को चोरी के संबंध में थाना घरघोड़ा में दर्ज अप.क्र. 94/2021 धारा 457,380 भादवि में आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

