🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच के दौरान मौके पर अब्बा हुजूर चावल में पाया छिपकली, बल्ले बल्ले longue से चिकन बटर मसाला का नमूना जांच हेतु भेजा

On: August 20, 2026 3:50 PM

जिला बिलासपुर में बने खाबो बने रहिबो 2.0 अभियान में कड़ाई

अपना मार्ट, देवरीखुर्द के अब्बा हुजूर चावल बोरी में मिला छिपकली, 8 बोरी चावल किया गया किया गया सीज़

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) अपना मार्ट देवरीखुर्द के चावल बोरी में छिपकली मिलने के शिकायत के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मैके पर मिले 8 बोरी अब्बा हुजूर चावल को सीज कर नमूना जांच हेतु भेजा गया एवं वचन घी का भी नमूना लिया गया, कल एक और अपना मार्ट में दाल में खराबी की शिकायत के आधार पर नमूना लिया गया था एवं फर्म बल्ले बल्ले longue से चिकन बटर मसाला का नमूना जांच हेतु लिया गया,

बल्ले बल्ले होटल से बटर चिकन मसला का नमूना एकत्र करते अधिकारियों की टीम

इस कार्यवाही के दौरान श्री आर आर देवांगन, अभिहित अधिकारी, खीरसागर पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अविषा मरावी खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं प्रतीक तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। यह कार्यवाही जिला बिलासपुर में लगातार जारी रहेगी, जिससे आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सके।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment