बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान विमान का टायर पंचर

बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज) दिल्ली से बिलासपुर आ रही एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) की लैंडिंग के दौरान शुक्रवार को विमान का बायां टायर अचानक पंचर हो गया। विमान में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर समेत कुल 41 लोग सवार थे। पायलट ने विमान को रनवे पर सुरक्षित रोक लिया। एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। तकनीकी टीम विमान की जांच कर रही है। टायर में खराबी के चलते बिलासपुर से आगे जाने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। समय रहते विमान सुरक्षित रुकने से बड़ा हादसा टल गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 28, 2026बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान विमान का टायर पंचर
बिलासपुरAugust 27, 2026वृक्ष हैं मानव जीवन के आधार- डॉ विनय कुमार पाठक, वृक्षों को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
बिलासपुरAugust 27, 2026रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की मिठाई दुकानों पर कार्रवाई अनहाइजीनिक हालत में खाद्य सामग्री बनाने पर राज जलपान गृह बंद, मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे, मौसाजी स्वीट्स, विवेकानंद स्वीट्स एवं रतन लस्सी का भी निरीक्षण किया गया
छत्तीसगढ़August 27, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघिन के दर्जनभर शावक टेरेटरी की तलाश में बफर जोन में चहलकदमी कर रहे हैं,बाघों की सुरक्षा के लिए करना होगा इंतजाम


