छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक आवेदन
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज 30 अगस्त 2026) /छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं एवं उद्यमियों को लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। पर्यटन के विकास, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, सतत पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुल 10 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इनमें सर्वश्रेष्ठ होटल, पंजीकृत टूर ऑपरेटर, जिला टूरिज्म प्रमोशन, पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता, सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट, पर्यटक सूचना केंद्र, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको टूरिज्म साइट और एडवेंचर टूरिज्म शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी के विजेता को ₹11 हजार की पुरस्कार राशि एवं मेमेंटो प्रदान किया जाएगा।
चयन के लिए पर्यटन प्रचार-प्रसार, पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय समुदाय की भागीदारी, रोजगार सृजन, डिजिटल प्रचार तथा पर्यटकों के बेहतर अनुभव जैसे मानकों को महत्व दिया जाएगा। इसके माध्यम से राज्य के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, जनजातीय एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले उत्कृष्ट प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं एवं पात्र पर्यटन हितधारक 15 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन it@visitcg.in पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट www.tourism.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन निर्धारित पात्रता एवं मापदंडों के आधार पर निर्णायक समिति द्वारा किया जाएगा।
15 सितंबर तक करें आवेदन
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

