घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि समय रहते संवाद, संयम और जिम्मेदार हस्तक्षेप जरूरी ,शांति और भाईचारे को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी (पूर्व एल्डरमैन श्री मनीष अग्रवाल)

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) न्यायधानी बिलासपुर में शुक्रवार रात खपरगंज क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद बने तनावपूर्ण हालात को लेकर पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने गंभीर चिंता जताई है। वायरलेस न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसी भी घटना के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन शुक्रवार रात जिस तरह भीड़ एकत्र हुई और स्थिति तनावपूर्ण बनी, वह भविष्य के लिए निश्चित रूप से चिंता का विषय है।
शहर क्षेत्र में हमेशा से प्रेम, भाईचारा, परस्पर आपसी सौहार्द वातावरण निर्मित रहा है ।कल शुक्रवार 28 अगस्त रक्षाबंधन पर्व पर पर रात्रि जिस प्रकार से जो घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरगंज में घटित हुई,। जो कभी होना नहीं था, अत्यंत अशोभनीय घटना है। क्योंकि बिलासपुर मे हमेशा प्रेम भाईचारे की मिसाल कायम रहती है। ,,बिलासादाई, अरपा माई, न्यायधानी, संस्कृति धानी,, के नाम से छत्तीसगढ़ राज्य एवं भारत देश के मानचित्र में में जाना जाता है। अग्रवाल बोले—दोनों समाजों के वरिष्ठजन समय पर पहुंचते तो टल सकता था बड़ा विवाद
कल रात तत्काल पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों एवं प्रशासन की पूरी टीम तत्परता संयम कुशल सूझबूझ से किसी भी बड़ी घटना अनहोनी पर विराम लगाया गया। साथ ही बिलासपुर शहर एवं पूरे अंचल क्षेत्र में प्रेम सौहार्द भाईचारा सदैव कायम रहे इस हेतु भर्षक प्रयास किया जा रहे। एवं भविष्य में इस प्रकार घटना दुर्घटना की पुनरावृत्ति ना हो शहर के सभी प्रबुद्ध जनों सामाजिक वरिष्ठजनो, को प्रेम भाईचारे का वातावरण सदैव बना रहे, इसके लिए स्वमेव पहल प्रयास करते युवा पीढ़ी को समझाइश हेतु कदम आगे बढ़ाना चाहिए। यह शहर हर उस नागरिक का है जो अपने शहर में शांति प्रेम भाईचारा सदैव कायम रखना चाहते हैं ।इस हेतु शहर के एक आम नागरिक को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने दोनों समाजों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर चलने वाली किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाह पर तत्काल प्रतिक्रिया देने के बजाय संयम बरतें। संवेदनशील परिस्थितियों में समाज के वरिष्ठजन आगे आएं और युवाओं को समझाएं, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा निर्मित न हो।
मनीष अग्रवाल का कहना है कि शुक्रवार रात की घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि समय रहते संवाद, संयम और जिम्मेदार हस्तक्षेप कितना जरूरी है। आने वाले समय में शहर की शांति और भाईचारे को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

