🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का मध्य प्रदेश प्रवास: इंदौर मेट्रो सहित शहरी विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

On: September 4, 2026 3:11 PM

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का मध्य प्रदेश प्रवास: इंदौर मेट्रो सहित शहरी विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

( वायरलेस न्यूज नेटवर्क) श्री तोखन साहू 5 एवं 6 सितंबर को मध्य प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के इंदौर आगमन पर एयरपोर्ट में उनके विभागीय अधिकारियों एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

5 सितंबर को इंदौर में श्री साहू जिला अधिकारियों के साथ MoHUA की योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके पश्चात CPWD, HUDCO, NBCC एवं इंदौर मेट्रो से संबंधित कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इंदौर में ₹2,850 करोड़ की लागत वाली इंदौर मेट्रो परियोजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है। परियोजना को सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक इंदौर के शहरी परिवहन को नई गति देने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

श्री साहू समीक्षा के दौरान इंदौर मेट्रो सहित शहरी अधोसंरचना से जुड़े कार्यों में केंद्र एवं राज्य के बीच बेहतर समन्वय, समयबद्ध क्रियान्वयन और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देंगे।

6 सितंबर को उज्जैन में श्री तोखन साहू माधव सेवा न्यास, श्री महाकालेश्वर भक्त निवास में आयोजित राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक समारोह में शामिल होंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment