🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पिस्टल दिखाकर लूट और नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तारकोटा पुलिस ने 100 प्रतिशत माल किया बरामद, पिस्टल समेत कार, बाइक और छह मोबाइल जब्त

On: September 4, 2026 6:55 PM

पिस्टल दिखाकर लूट और नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार


कोटा पुलिस ने 100 प्रतिशत माल किया बरामद, पिस्टल समेत कार, बाइक और छह मोबाइल जब्त


बिलासपुर/कोटा। (वायरलेस न्यूज) कोटा पुलिस ने हथियार के बल पर लूट और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से एक पिस्टल, सोने के आभूषण, वारदात में प्रयुक्त आर्टिका कार, प्लेटिना मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में लूटे गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है।
पुलिस के मुताबिक 8 जुलाई 2026 को बेलगहना रेलवे स्टेशन से 7,430 रुपये की कलेक्शन राशि लेकर जा रहे रेलवे कर्मचारी को बड़े बराबर मोड़ के सलका डैम के पास अज्ञात आरोपियों ने झपट्टा मारकर गिरा दिया था और बैग लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना कोटा में अपराध क्रमांक 559/2026 धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इसी तरह 18 जुलाई 2026 को आरोपियों ने बुर्का पहनकर राजकुमारी जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट की और एयरगन दिखाकर सोने के जेवरात लूट लिए थे। इस मामले में भी कोटा थाने में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि राकेश जायसवाल इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड था। उसने अपने साथियों दिव्यांशु जायसवाल और आदर्श तिवारी के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई। हथियार की व्यवस्था के लिए सनी सिंह से पिस्टल मांगी गई। पुलिस के अनुसार सनी सिंह सभी को रीवा ले गया, जहां उसके भाई के माध्यम से पिस्टल उपलब्ध कराई गई।
जांच में यह भी सामने आया कि लूटे गए सोने के आभूषणों को हर्ष नामदेव की मदद से हर्ष सोनी को बेचा गया, जो ज्वेलरी की दुकान संचालित करता है। इसके बदले आरोपियों ने रकम प्राप्त की थी।
पुलिस ने मामले में राकेश जायसवाल (35), दिव्यांशु जायसवाल (24), आदर्श तिवारी (26), हर्ष नामदेव (25), हर्ष सोनी (24) और सनी सिंह (35) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक भरत राठौर, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, आरक्षक संजय श्याम सहित थाना कोटा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए कर्मचारियों के लिए नगद इनाम की घोषणा की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment