🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सिरगिट्टी क्षेत्र में पुलिस का बड़ा अभियान, 23 संदिग्ध बांग्लादेशी हिरासत में दस्तावेजों के सत्यापन तक रायपुर डिटेंशन सेंटर भेजे गए, पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम

On: September 6, 2026 4:55 AM

सिरगिट्टी क्षेत्र में पुलिस का बड़ा अभियान, 23 संदिग्ध हिरासत में
दस्तावेजों के सत्यापन तक रायपुर डिटेंशन सेंटर भेजे गए, पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम


बिलासपुर। (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) अवैध अप्रवासियों और बिना वैध दस्तावेजों के निवासरत संदिग्ध लोगों की पहचान को लेकर बिलासपुर पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। प्रारंभिक जांच में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में 23 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई है। पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक इन्हें 4 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित होल्डिंग/डिटेंशन सेंटर भेजा गया है।
राज्य शासन के निर्देश के बाद एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में सात निरीक्षकों समेत विशेष टास्क फोर्स गठित की गई है।
विशेष टीम द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई कर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, उनके निवास और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मूल निवास से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए संबंधित जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है।
मुर्शिदाबाद और जंगीपुर पहुंची टीम
जांच को आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और जंगीपुर पहुंची। वहां पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर संदिग्धों से जुड़े दस्तावेज एवं महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। सीमावर्ती क्षेत्रों से बांग्लादेशी नागरिकों के भारत प्रवेश और उनके ठहरने से जुड़ी जानकारियां भी जुटाई गई हैं।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी व्यक्ति की पहचान, निवास अथवा दस्तावेजों को लेकर संदेह होने पर तत्काल सूचना दें। सूचना देने के लिए पुलिस ने टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध घुसपैठ और बिना वैध दस्तावेजों के निवासरत लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment