🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शिक्षक दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्यों का सम्मान

On: September 6, 2026 9:04 AM

शिक्षक दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्यों का सम्मान


कोटा। ( वायरलेस न्यूज) करगी रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस के अवसर पर समिति सदस्यों एवं भैया-बहनों द्वारा आचार्यों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने आचार्यों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
समारोह में विद्यालय के संरक्षक सदस्य श्री वेंकट लाल अग्रवाल ने आचार्यों को विद्यालय की नींव बताते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। वहीं व्यवस्थापक श्री रामसजीवन गुप्ता ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आचार्यों एवं दीदियों को उपहार स्वरूप विद्यालय गणवेश प्रदान करने की घोषणा की।
प्राचार्य श्री राकेश पाण्डेय ने आचार्यों को आत्मचिंतन करने तथा निरंतर प्रयास करते हुए विद्यार्थियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा द्वादश के भैया-बहनों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अंत में आचार्य श्री राजकुमार साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment