भाई साहब मेहरबान सिंह की मासिक वर्षी पर सजा महान कीर्तन दरबार
सुखमनी साहिब के पाठ के साथ विश्व कल्याण की अरदास

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) धन गुरु नानक दरबार, डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब दरबार में भाई साहब मेहरबान सिंह साहब जी की मासिक वर्षी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुखमनी साहिब का पाठ एवं महान कीर्तन दरबार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गुजरात के नवसारी से पहुंचे भाई साहब सन्नी मूलचंदानी, कल्याण से भाई साहब यंग मैन जी तथा नागपुर से भाई साहब नानक राम जी एवं बब्बल भाई साहब ने सत्संग एवं कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कीर्तन दरबार में सहभागिता की।
दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी जी ने विश्व कल्याण, सुख-शांति एवं मानवता की खुशहाली के लिए अरदास की। इस दौरान आगामी गुरु पर्व को धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाने को लेकर चर्चा और विचार-विमर्श भी किया गया। आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियों पर उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।
कार्यक्रम में दरबार के प्रबंधक मूलचंद नारवानी, सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदानी, अमर संतानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र पप्पू भाई, अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखीजा, विकास बजाज, अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी, वर्षा सुखीजा, मेघराज नारा, पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, पलक हरजपाल, अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज, बलराम रामानी, डॉक्टर हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह, अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी, साहिल, नंदलाल पोपटानी, सोनिया कलवानी, मनन, डॉक्टर सोनम, अक्षय, दीपक लालवानी, नीलम लालवानी, रोशन सहित बड़ी संख्या में सेवादारी एवं संगत उपस्थित रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिSeptember 6, 2026भाई साहब मेहरबान सिंह की मासिक वर्षी पर सजा महान कीर्तन दरबार सुखमनी साहिब के पाठ के साथ विश्व कल्याण की अरदास
बिलासपुरSeptember 6, 2026शिक्षक दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्यों का सम्मान
अपराधSeptember 6, 2026सिरगिट्टी क्षेत्र में पुलिस का बड़ा अभियान, 23 संदिग्ध बांग्लादेशी हिरासत में दस्तावेजों के सत्यापन तक रायपुर डिटेंशन सेंटर भेजे गए, पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
बिलासपुरSeptember 5, 2026बिल्हा से निकली ‘ज्ञान सभा’ अब पूरे बिलासपुर में जीरो बजट मॉडल बना जिला स्तरीय पहल, शिक्षक दिवस से स्कूलों में रोज होगी सामान्य ज्ञान की पाठशाला


