ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल होंगी झगराखंड की शिक्षिका इशिता पांडे

मनेन्द्रगढ़. (वायरलेस न्यूज राम चरित द्विवेदी) केंद्रीय विद्यालय SECL झगराखंड की कंप्यूटर साइंस शिक्षिका इशिता पांडे ने शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें शिव नादर फाउंडेशन और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के Saïd Business School से जुड़े प्रतिष्ठित ‘इंडियाज बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026’ में सरकारी स्कूल श्रेणी में कंप्यूटर साइंस विषय की राष्ट्रीय विजेता चुना गया है।
इस प्रतियोगिता में देश के 32 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 9,400 से अधिक शिक्षकों ने नामांकन कराया था। राष्ट्रीय फाइनल का आयोजन शिव नादर विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में किया गया, जहां कई चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद कुल 16 राष्ट्रीय विजेताओं का चयन हुआ। इनमें सरकारी और निजी स्कूल श्रेणी से आठ-आठ शिक्षक शामिल हैं।
राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत इशिता पांडे को University of Oxford के Saïd Business School में एक सप्ताह के विशेष शैक्षणिक एवं नेतृत्व कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा वे पांच सप्ताह के ऑनलाइन प्रोफेशनल डेवलपमेंट कार्यक्रम का भी हिस्सा बनेंगी।
राष्ट्रीय फाइनल के दौरान इशिता पांडे के नवाचार की अंतरराष्ट्रीय जूरी ने विशेष सराहना की। जूरी सदस्य डॉ. क्रिस्टीना यान झांग और कैरी लोमास ने उनके कार्य को उल्लेखनीय बताया। डॉ. झांग ने उनके द्वारा विकसित CS Labs सॉफ्टवेयर के लिए बौद्धिक संपदा (IP) संरक्षण, एजुकेशन ग्रांट हासिल करने और इस नवाचार को व्यापक स्तर तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ने का सुझाव दिया।
इशिता पांडे ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य बी. एस. श्रीवास्तव के निरंतर प्रोत्साहन एवं सहयोग तथा पूरे विद्यालय परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नवाचार और तकनीक आधारित शिक्षण को प्रोत्साहित करने वाले सकारात्मक वातावरण ने उन्हें अपने प्रयोगों को आगे बढ़ाने का अवसर दिया।
उनकी राष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि पर केंद्रीय विद्यालय संगठन के रायपुर संभाग, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय समुदाय ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 11, 2026ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल होंगी झगराखंड की शिक्षिका इशिता पांडे
राष्ट्रीयSeptember 9, 2026केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़, म.प्र.,प.बंगाल, झारखंड और ओडिशा राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी दी
छत्तीसगढ़September 8, 2026चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस
अपराधSeptember 8, 2026रेलवे स्टेशन अनूपपुर में RPF टास्क टीम-2 की कार्रवाई, चोरी की EFT बुक व TTE का आई-कार्ड बरामद


