जगदलपुर 14 अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
यू वी क्लिनिक डायग्नोस्टिक सेंटर नयापारा में सिटी स्कैन के नाम पर खुली लूट का मामला प्रकाश में आया है ।
कोरोना की पहली लहर के बाद दूसरी लहर मे भी चेस्ट की सिटी स्कैन के नाम पर 5000 रुपए की खुली लूट बदस्तूर जारी है । जब हमारे संवाददाता को पता चला तो पड़ताल करने सीधे यूवी डायग्नोस्टिक प्वाइंट नयापारा पहुंचे वहां हमारे संवाददाता ने एक जूनियर डॉक्टर से इस संबध में चर्चा की तो डॉक्टर सहाब पहले बत्तमीजी से पेश आए फिर उसने कहा करोड़ों रुपए की सिस्टम लगी हुई है पब्लिक से यदि 5000 रुपए ले रहे है तो कोई ज्यादा नहीं ले रहे है आपको जिससे शिकायत करना है कर लो कहकर अंदर रूम कि और चले गए । विदित हो कि इससे पहले कोरोंना कि पहली लहर के दौरान ज्यादा पैसे लेने की बात चिखलिकर डायग्नोस्टिक सेंटर से भी आई थी तथा जिला प्रशासन के कार्यवाही के बाद ही शिकायते दूर हुई थी । अब यूवी डायग्नोस्टिक सेंटर लूट के लिए आमदा है बस्तर के आदिवासी व भोले भाले आम नागरिकों के जेब से डाका डालना ये कहां तक न्यायोचित है और ये बस्तर में कब तक चलता रहेगा । हमारे वायरलेस न्यूज के संवाददाता ने अपर कलेक्टर अरविंद एक्का से मौखिक रूप से इसकी जानकारी दी इस मामले पर अपर कलेक्टर ने संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने की बात कही है । आए दिन शहर में डायग्नोस्टिक के नाम पर अनाप सानाप बिल थमा दिया जाता है जिससे आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

