🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*रायगढ़ पुलिस ने बढ़ाये आगे अपने हाथ बेसहारा लोगों के साथ बेजूबानों का भी रखा गया ध्यान,सभी को दिए राशन और भोजन के पैकेट

On: April 14, 2021 2:37 PM

रायगढ़।जिले में लगाये गये लॉकडाउन को सफल बनाने पूरी तैयारी के साथ अधिकारी व जवान बेरियर, चेक पोस्ट , पेट्रालिंग तथा प्वाइंट ड्यूटी पर तैनात हैं । लॉकडाउन में अपेक्षा अनुसार जिलेवासियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है, आज सुबह हुई कार्यवाही बाद आमलोगों की आवाजाही बंद रही । इस सम्पूर्ण लॉकडाउन में सभी दुकाने बंद हो जाने से फुटपाथ, मंदिरों, दुकानों के बाहर ठिकाना बनाने वालों को भोजन आदि में होने वाली परेशानी को देखते हुए थाना प्रभारीगण पूर्व की ऐसे स्थानों को चिन्हित कर उनमें खाद्य सामाग्री वितरण की व्यवस्था किये थे ।
आज सुबह चौकी प्रभारी जूटमिल अपने क्षेत्र में फुटपाथ में रहने वालों को नाश्ता व फूड पैकेट का वितरण किये । थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा द्वारा अपने स्टाफ के साथ जय बुढी माई सेवा समिति अनाथालय में रह रहे स्पेशल बच्चों में ड्राय राशन व फूड पैकेट का वितरण किये । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा जिला अस्पताल रायगढ़ में जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन वितरण किया गया । इसके साथ ही चक्रधरनगर क्षेत्र के इंदिरा विहार के बाहर बंदर व कृषिधन पशुओं को खाने की वस्तुएं दी गई । चौकी प्रभारी जोबी क्षेत्र में भ्रमण कर लॉकडाउन का पालन करने की समझाइश देते हुए वृद्धजनों में मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया गया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment