रायगढ़ नगर निगम की सक्रिय महापौर जानकी काटजू ने पुनः एक बार अपनी सक्रियता से लोगों का ध्यान आकर्षित किया इस बार महापौर ने कोविड-19 के वैक्सीनेशन के लिए अपने वार्ड में मोर्चा संभाला हुआ है उन्होंने स्वयं अपने गाड़ी और एक निगम से गाड़ी लेकर दिन भर वार्ड वासियों को संत माइकल स्कूल में टीकाकरण के लिए भिजवाया जहां आज करीब 50 लोगों ने टीकाकरण का लाभ उठाया महापौर जानकी काटजू ने संत माइकल स्कूल के समस्त स्टाफ एवं वैक्सीन लगाने वालों को चाय एवं बिस्किट का वितरण भी किया वर्तमान में कोरोना अपने चरम पर है इसे देखते हुए शहर सरकार का दायित्व उठाते हुए महापौर ने शहरवासियों से तो अपील कर ही रही है कि 45 वर्ष से ऊपर वैक्सीन जरूर लगवाएं साथ ही स्वयं के वार्ड क्रमांक 4 में भी उन्होंने मोर्चा संभाला हुआ है महापौर जी ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है किसी प्रकार का खतरा नहीं है बच्चों के टीका की तरह बुखार आना सामान्य प्रक्रिया है डरे नहीं, बीते कुछ दिनों से उम्र दराज के लोगों पर संक्रमण कम दिखाई पड़ रहा है इसका अर्थ यही है कि वेक्सिन का प्रभाव दिखाई पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि मैं प्रतिदिन अपने वार्ड के 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सिंन लगवाने का प्रयास कर रही हु शहरवासियो में 45 से ऊपर भी इस वैक्सीन को लगाकर जागरूक नागरिक का परिचय दें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

