बिलासपुर-:वायरलेस न्यूज़)पत्रकारों पर हो रहे हमले को लेकर एवं वर्तमान में कांकेर के पत्रकार कमल शुक्ला पर कांकेर के कांग्रेस नेताओं के द्वारा प्राणघातक हमला किया जिसके लिए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने इसकी घोर निंदा की ओर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्य्म से ज्ञापन दिया। जिसमे अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की ।
पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ में पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार, धमकी,मारपीट से आपको अवगत करा रहे है । आपके मुख्यमंत्री रहते प्रदेश का कोई भी जिला नही है जहां पत्रकारों को धमकी,मारपीट की घटना न हुई हो, कांकेर में पत्रकार साथी कमल शुक्ला पर कुछ लोगो द्वारा बीच बाजार में जानलेवा हमला किया गया ,जान से मारने की कोशिश की एवं उनकी जान को खतरा है।
मुख्यमंत्री जी आपसे अनुरोध है कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये और प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे हमलों, धमकी पर तुरंत रोक हेतु जिलों के पुलिस अधीक्षकों को तुरन्त निर्देश दिया जाये ।
आप से अनुरोध है राज्य में जल्द जल्द से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाय , जिससे इन घटनाओं को रोका जासके जिससे पत्रकार निर्भीक हो अपना कार्य कर सकें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

