बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह द्वारा भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को दिये गये पाँच सुझाव पर बिलासपुर के अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है ।
बिलासपुर ज़िला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र शेखर बाजपेयी ने कहा कि देश में पहली बार किसी राष्ट्रीय नेता ने वक़ीलों के बारे में चिंता व्यक्त की है । डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के दिये सुझाओ में सुझाव क्रमांक चार में दिया यह सुझाव कि “वकीलों को फ़्रंटलाइन वर्कर्स घोषित करना चाहते हो ऐसे में उन्हें 45 वर्ष से कम उम्र होने पर भी वैक्सीन लगाई जा सकेगी ।
श्री बाजपेयी ने बतलाया कि वर्तमान में जिस तरह स्वास्थ विभाग,नगर निगम,पालिका,पुलिस विभाग आदि को फ़्रंटलाइन वर्कर्स में रखा गया है उसी तरह अधिवक्ता भी प्रतिदिन कार्य के दौरान न्यायिक कर्मचारी,पक्षकार,न्यायाधीश,पुलिस आदि से सीधे सम्पर्क में आता है तथा अधिवक्ताओं की बैठक व्यवस्था भी 2 गज की दूरी के साथ संभव ही नहीं है । इस तरह वकील कार्य हर तरह से संघर्ष में है अपने जान माल की सुरक्षा के साथ साथ अधिवक्ता गण आर्थिक तंगी से भी परेशान है । उनका कोई वेतन तो होता नहीं है । अनेक वकील इलाज के अभाव में जी रहें है अत्याधिक कष्ट में है । केन्द्रीय सरकार कम से कम उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में केन्द्र पहल करें,उपाय करें तथा उनकी आर्थिक समस्या का भी निदान करें ।
अधिवक्ता चन्द्र शेखर बाजपेयी ने बतलाया कि ज़िला के सीनियर अधिवक्ता एम के पाठक,नारायण सोनी,गोविन्द तिवारी,नुपुर पाल,विधि प्रकोष्ट के अध्यक्ष लक्की यादव,प्रदीप राजगीर,अनिल सिंह चौहान,सहित अनेको अधिवक्ताओं ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के सुझाव का स्वागत कर उसे पूरा करने का अनुरोध भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी से क़िया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

