सुकमा 19 अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज जगदलपुर / लगातार नक्सलियों का तांडव जारी है,नक्सली हमेशा की तरह फिर छात्रों को निशाना बनाते हुए 15 वर्षीय नाबालिग एवं 21 वर्षीय दो छात्रों को मौत के घाट उतार दिए,जगरगुंडा थाना क्षेत्र सड़क पर मिलमपल्ली मे दो स्कूली छात्रों को मार डाला.
नक्सलियों ने 2017-2018 मे छिंदगढ़ ब्लाक मे एक छात्र जिसका नाम शंकर था उसे बेदर्दी से पीटकर उसके कानों मे लोहे के सरिए घुसाकर तड़पा तड़पा कर मार डाला था और बाद मे पर्चा फेंका के गलती हो गई कहकर माफी भी मांगी थी ।
दोरनापाल मे भी दो छात्रों को नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर मार डाला था.
कोंटा मे नक्सलियों ने एक छात्र का अपहरण कर लिया था,छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू करते ही नक्सली घबराकर छात्र को रिहा कर दिए थे.
नक्सली लगातार छात्रों को अपना निशाना बनाते हैं क्यों? क्योंकि उन्हें डर है आदिवासी पढ लिख लेंगे तो उनका वर्चस्व ख़त्म हो जाएगा,क्यों की जहाँ ग्रामीण शिक्षित हो रहे हैं वहाँ स्कूल सड़क स्वास्थ सुविधाएँ बिजली कैम्प की माँग करते हैं,इसीलिए नक्सली छात्रों की हत्याएँ करते हैं,छात्रों की नक्सलियों द्वारा हत्याएँ के कई मामले है,मुरलिगुड़ा की 8 वर्षीय मुचाकी अनिता कांकेर नारायणपुर के छात्रों हो या बीजापुर मे 4 माह का दूधमुहा बच्चे की हत्या इसकी जीता जागता उदाहरण है,कल भी नक्सलियों ने एक नाबालिग सहित दो छात्रों की हत्याएँ कर दी है,छात्र संगठनों द्वारा छात्रों की हत्या पर विरोध होने की प्रबल संभावना है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

