🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

राशन की होम डिलीवरी के माध्यम से राशन व्यापारी पहुंचाएं अपनी सेवाएं – सुशील रामदास

On: April 23, 2021 5:30 PM

रायगढ़ -(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) चेम्बर ऑफ कमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने बताया कि प्रशासन ने गाइडलाइन जारी किया है कि राशन व्यापारी होम डिलीवरी बिना किसी रोक-टोक के कर सकते हैं। उसपर चेम्बर के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का मत है कि राशन व्यापारी अधिक से अधिक लोगों तक होम डिलीवरी के माध्यम से अपनी सेवाएं पहुंचाएं, ताकि इस संकट काल में लोगों को अधिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस विषय पर सुशील रामदास ने आगे बताया कि सभी राशन व्यापारियों से, मैं और चेम्बर के सभी सदस्यों तथा पदाधिकारियों का मानना है कि हम जिस समाज में रहते हैं। उसके दुःख – सुख में काम आना हमारा समाजिक दायित्व है और हम प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार होम डिलीवरी के माध्यम से राशन घरों तक पहुंचाएं। ताकि किसी को परेशानी न हो। यह हमारी ओर से एक सेवा भी होगी और लोगों की जरूरतों की पूर्ति भी हो जायेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment