🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चोरी के समान खरीदने वाले खरीदार व चोरी करने वाले नाबालिको को रतनपुर पुलिस ने पकड़ा

On: May 15, 2021 10:44 AM

(रवि तंबोली कान्हा तिवारी/ वायरलेस न्यूज़)
रतनपुर के रमन शर्मा द्वारा रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मेरे घर के पीछे बाड़ी में 12 नग गाड़ियों का एलमुनियम एलाइव्हिल कीमत लगभग ₹15000 चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया तथा टिगनु सारथी प्रभारी जल एवं विद्युत नगर पालिका परिषद रतनपुर द्वारा झिथरीमाता मंदिर एवं अन्य स्थानों पर स्थित वाटर पंप का केबल चोरी हो जाने की रिपोर्ट रतनपुर थाने में दर्ज कराई गई जिस पर रतनपुर थाना में अपराध क्रमांक 188/21 धारा 379 भा.द.वि. एवं अपराध क्रमांक 189/21 धारा- 379 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया रतनपुर पुलिस द्वारा चोरी की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी रतनपुर हरविंदर सिंह द्वारा प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा ,प्रवीण पांडे एवं आरक्षक रामलाल सोनवानी की टीम गठित कर पतासाजी में लगाया गया टीम द्वारा पतासाजी के दौरान मुखबीर की सूचना पर तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए चोरी की रिपोर्ट के चंद घंटों में ही तीन नाबालिग लड़कों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले रतनपुर के रजहापारा निवासी सुधांशु गुप्ता पिता ध्रुरु कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान चोरी का 12 नग एल्युमिनियम एलाइव्हिल एवं केबल तार से निकाला हुआ तांबा लगभग 35 किलो ग्राम कुल कीमत लगभग ₹25000 को जप्त कर आरोपी खरीददार एवं नाबालिक बालकों को गिरफ्तार किया गया जिन्हें न्यायालय में आज पेश किया जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment