फरसाबहार (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने जशपुर जिला चिकित्सालय को 30 नग ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किया जो रविवार को जशपुर जिला चिकित्सालय पहुंच गया। वर्तमान में कोविड 10 संक्रमण महामारी में जिस प्रकार लोग संक्रमित हो रहे है। और इस बीमारी में जिस प्रकार लोगों का ऑक्सीजन लेबल डाउन हो रहा है ऐसे समय मे ये ऑक्सीजन लोगो के लिए प्राण वायु सिद्ध हो रहा है। जशपुर जिले में ऑक्सीजन की शुरू से ही बनी रही क्योंकि यंहा कोई प्लांट भी नही है। यहाँ ऑक्सीजन सिलेंडर हमेशा ही बाहर से भरवा कर मंगवाना पड़ता रहा है। श्रीमती साय के द्वारा 30 नग सिलेंडर दिए जाने से यंहा की ऑक्सीजन की समस्या बहुत हद तक सुधार की स्तिथी में आ जायेगा।
सांसद श्रीमती साय ने कहा कि मानव सेवा ही मेरा धर्म है। जिसे समयानुकूल निभाने का पूरा प्रयास करती हूँ। अभी हमारी भारतीय जनता पार्टी कोरोना काल मे सेवा ही संगठन अभियान चला रही है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने अपने स्तर पर जन सेवा में लगे हुए है। एवं सेवा ही संगठन के तहत सेवा कार्य कर रहे है। जशपुर जिले में मेडिकल ऑक्सीजन की विकट समस्या है इसीलिए 30 नग मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर जशपुर जिला चिकित्सालय को प्रदान किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

