रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) जिले के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आज दिनांक 16/05/2021 को जिला कलेक्टर श्री भीम सिंह जी से छ. ग. चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की एक वर्चुअल मीटिंग आयोजित की , जिसमे चैम्बर प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल, प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल एवं राजेश अग्रवाल शामिल हुए।
उपरोक्त मीटिंग में सभी ने एक स्वर में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। सीमित समय के लिए व्यापार खोलने की मांग को लेकर तथा लॉकडाउन से होने वाली तकलीफों से विस्तार से अवगत कराया। माननीय जिला कलेक्टर ने बताया कि रायगढ़ जिले में कोरोना का पाजिटिविटी रेट प्रदेश में सबसे ज्यादा होने के कारण तत्काल में इससे ज्यादा छूट देना संभव नहीं है। लेकिन यह भी भरोसा दिलाया कि पाजिटिविटी रेट संतोषजनक कम होने की स्थिति में साप्ताहिक समीक्षा के उपरांत दि. 23/05/2021 से आवश्यक व्यापारिक गतिविधियों को क्रमशः खोलने की अनुमति दी जा सकती है।
कलेक्टर महोदय ने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से कोविड गाइडलाइन के नियमों के पालन की अपील की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.04बड़ी राहत : आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज,रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया मरम्मत कार्य*
छत्तीसगढ़2026.07.04यात्रा के दौरान काउंटर टिकट भूल गए? घबराएं नहीं, रेलवे के नियमों के अनुसार मिल सकती है सहायता*
Uncategorized2026.07.04कल से अरपा बैराज का दो गेट खोला जा रहा है, जलस्तर 50%बढ़ा नदी किनारे बसे लोगों को अलर्ट करने मुनादी
Uncategorized2026.07.0310 जुलाई से बुधवारी बाजार मेन रोड से गेट नं. 04 जाने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा* रेल यात्रियों से अपील – स्टेशन आने-जाने के लिए गेट नं. 01 एवं 02 का अधिकाधिक उपयोग करें*


